Hanuman Chalisa

होटल से क्या क्या चुराते हैं लोग

Updated: शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 (11:44 IST)
सबको पता है कि होटल के कमरों से चीजें साथ नहीं ले जानी होती हैं। लेकिन होटल में ठहरने वाले कई लोगों के बैग में उनके साथ लौटती हैं होटल की कुछ चीजें भी। देखिए यूरोपीय होटलों से सबसे ज्यादा कौन सी चीजें चुराते हैं लोग।
 
कलाकारी
महंगे लक्जरी होटलों के कमरों में सजावट की चीजें भी कीमती लगी होती हैं। इनकी चोरी होने से होटल मालिक बड़े परेशान होते हैं। ट्रैवल साइट वेलनेस हैवेन के सर्वे में पता चला कि 34 फीसदी पांच-सितारा होटलों के कमरों से पेंटिग्स चोरी हो चुकी हैं।
 
कंबल
चादर, कंबल चोरी होने की समस्या भी आम है। सर्वे में शामिल करीब 1,000 होटलों में से 15 फीसदी के कंबल तो 13 फीसदी कमरों के तकिये चोरी हो गये। आम होटलों के मुकाबले महंगे होटलों से इन चीजों की चोरी चार गुना अधिक होती है।
 
टीवी
लगभग सभी कमरों में टीवी लगे होते हैं। सर्वे में शामिल करीब पांच फीसदी होटलों से टीवी चोरी हो गये। टीवी को तारों या दीवार पर खूंटी से छुड़ाने में परेशानी भी आती होगी। जाहिए है इसकी तैयारी के लिए वे कुछ औजार भी साथ ले जाते होंगे।
 
गद्दे
अगर आपको लगता है कि सीसीटीवी वाले कैमरे लगे होटलों से चादर, कंबल या टीवी निकालना मुश्किल होता होगा तो सोचिये कि गद्दा कैसे चोरी होता होगा। होटल वाले बताते हैं कि कुछ चोर तो बड़े आराम से उन्हें लिफ्ट में डाल कर ले जाते हैं।
 
पियानो
एक इतावली लक्जरी होटल से खबर आयी कि उनके लॉउन्ज में रखा विशाल पियानो अचानक गायब हो गया। पता चला कि तीन अज्ञात लोग उसे धक्का देकर होटल से बाहर ले गये और फिर सड़क तक ले जाने के बाद उसे ले कर रवाना हो गये। (आंत्ये बिंडर/आरपी)

Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

LIVE: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री वेवर की मुलाकात

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

द्वाराहाट का मां दूनागिरी मंदिर: 8,000 फीट की ऊंचाई पर विराजमान शक्तिपीठ

अगला लेख