suvichar
✕

ऐसी वेबसाइट्स पर हैकिंग का खतरा

Updated: शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017 (12:55 IST)
इंटरनेट पर आपका डाटा सुरक्षित नहीं है। एक रिसर्च स्टडी के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जानी वाली करीब 1 फीसदी वेबसाइट्स पर हैकिंग का खतरा मंडरा रहा है।
 
आपकी पसंदीदा इंटरनेट वेबसाइट पर आपकी जानकारी बेहद ही असुरक्षित साबित हो सकती है। एक शोध के मुताबिक इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली शीर्ष 1000 वेबसाइटों में से हर वर्ष 10 के हैक होने की संभावना है। अमेरिका में कैलिफोर्निया के सेन डियागो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और शोध के वरिष्ठ लेखक एलेक्स सी स्नोरेन ने कहा, "कोई भी इससे उपर नहीं है। न कंपनियां, न देश, यह होने जा रहा है, बस प्रश्न यह है कि कब होगा।"
 
शोध के पहले लेखक जो डीबलासियो ने कहा कि एक प्रतिशत शायद ज्यादा न लगे, लेकिन दुनिया में इंटरनेट पर लाखों बेवसाइट हैं, जिसका मतलब है कि हर वर्ष लाखों वेबसाइट हैक हो सकती है। डीबलासियो ने कहा, "बड़ी दुकानों का एक प्रतिशत स्वामित्व किसी अन्य के पास चला जाना डरावना है।"
 
यह पता लगाने के लिए कि वेबसाइट कब हैक होती है, कंप्यूटर वैज्ञानिकों ने एक उपकरण बनाया और उसका सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। यह उपकरण अपने से जुड़े ई-मेल अकाउंट की गतिविधियों की निगरानी करता है। टीम ने लंदन में एसीएम इंटरनेट मिजर्मेन्ट कॉन्फ्रेंस में उपकरण को प्रस्तुत किया। इस उपकरण का नाम ट्रिप वायर है।
 
एए/आईएएनएस

Show comments

सभी देखें

भारत में लड़कियों के लिए कब सुरक्षित होंगे शैक्षणिक परिसर?

तेल कंपनियों का मुनाफा फिर बंपर, देशों की हालत खस्ता

30 अरब डॉलर की टैरिफ कटौती पर सहमत हुए चीन और अमेरिका

चीन ने क्यों बढ़ाई टेक कंपनियों और टैलेंट की यात्रा पर सख्ती

क्या मुख्य चुनाव आयुक्त का फैसला अंतिम होता है?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

अगला लेख