ramcharitmanas

पृथ्वी की ये चीजें, अंतरिक्ष से भी दिखती हैं

Updated: मंगलवार, 12 दिसंबर 2017 (11:57 IST)
पृथ्वी पर कुछ ऐसी चीजें हैं जो सैकड़ों किलोमीटर दूर अंतरिक्ष से भी साफ साफ दिखाई पड़ती हैं। पेश हैं साफ दिखने वाली टॉप 10 चीजें।
 
01. हिमालय
दुनिया की सबसे बड़ी और ऊंची पर्वत श्रृंखला हिमालय बिना किसी परेशानी के अंतरिक्ष से दिख जाता है। माउंट एवरेस्ट समेत हिमालय की सैकड़ों ऊंची चोटियों की चमक अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में भी पता चलती है।
 
02. ग्रेट बैरियर रीफ
ऑस्ट्रेलिया में मौजूद मूंगे की सबसे बड़ी चट्टानें ग्रेट बैरियर रीफ भी सैकड़ों किलोमीटर ऊपर से दिखाई पड़ती हैं। 2,300 किलोमीटर लंबी रीफ अद्भुत नजर आती है।
 
03. अमेजन नदी
विश्व की सबसे बड़ी और लंबी नदी अमेजन एक नहीं, बल्कि कई जगहों पर अंतरिक्ष से दिखाई पड़ती है।
 
04. ग्रैंड कैनियन
अमेरिका के एरिजोना प्रांत में लाखों साल से चट्टानों को काटकर खाई बना रही कैनियन नदी का करिश्मा भी दूर से नजर आ जाता है। करीब 400 किलोमीटर लंबी ग्रैंड कैनियन वैली आईएसएस से साफ पहचानी जाती है।
 
05. सुंदरबन डेल्टा
हिंद महासागर में समाने से पहले गंगा नदी विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा बनाती है। डेल्टा करीब 400 किलोमीटर तक फैल सकता है। इसी विस्तार के कारण यह अंतरिक्ष से भी नजर आता है।
 
06. गीजा का पिरामिड
दुनिया के सात अजूबों में शुमार गीजा का पिरामिड अंतरिक्ष से भी नजर आता है। गीजा का पिरामिड धरती पर मौजूद सबसे बड़ा पिरामिड भी है।
 
07. स्पेन के ग्रीनहाउस
स्पेन के अलमेरिया इलाके में 64,000 एकड़ में ग्रीनहाउस फैले हैं। दिन में इनसे परावर्तित होती रोशनी अंतरिक्ष से भी देखी जा सकती है। इन ग्रीनहाउसों में यूरोप के लिए फल और सब्जियां उगाई जाती हैं।
 
08. जलसंधियां
दो महासागर जिस जगह पर मिलते हैं, वहां पर पानी के खारेपन और वनस्पतियों की भिन्नता के कारण नायाब नजारा बनता है। यह नजारा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से भी दिखता है।
 
09. पाल्म आइलैंड
दुबई में इंसान द्वारा निर्मित यह सबसे बड़ा द्वीप है। अरब सागर में बनाया गया यह द्वीप समूह अंतरिक्ष से ताड़ के वृक्ष सा दिखता है।
 
10. रोशनी में नहाते शहर
रात में रोशनी से जगमग बड़े शहर अंतरिक्ष से साफ साफ नजर आ जाते हैं। जो शहर जितना विकसित और बड़ा होगा, उसकी रोशनी का आकार भी उतना ही बड़ा दिखता है।

Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

Teachers Day 2026 : ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ से गुरु को नमन, यूपी में लखनऊ से गोरखपुर तक होगा खास पौधरोपण अभियान

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

अगला लेख