• Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. City of the world
Written By
Last Modified: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 (11:38 IST)

इन शहरों में तो अति ही अति

इन शहरों में तो अति ही अति - City of the world
ये दुनिया के ऐसे शहर हैं जहां अति होती है।
सबसे ठंडा शहर : रूस का याकुत्सक दुनिया का सबसे ठंडा शहर है। यहां तापमान -51 डिग्री तक गिर जाता है।
 
सबसे गर्म शहर : कुवैत सिटी दुनिया का सबसे गर्म शहर है। यहां साल का औसत तापमान 34.3 डिग्री तक रहता है।
 
सबसे सूखा शहर : मिस्र का आसवान दुनिया का सबसे सूखा शहर है। यहां सालाना सिर्फ 1/16 इंच बारिश होती है।
 
सबसे गीला शहर : कोलंबिया का बुएनावंचुरा दुनिया का सबसे गीला शहर है। यहां सालाना 20 फुट बारिश होती है।
 
सबसे हवादार शहर : न्यूजीलैंड का वेलिंगटन दुनिया का सबसे हवादार शहर है। यहां औसतन 29 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती है।
 
सबसे ऊंचा शहर : बोलीविया का अल आल्टो दुनिया का सबसे ऊंचा शहर है। यह समुद्रतल से 4150 मीटर की ऊंचाई पर है।
 
सबसे अलग-थलग शहर : ऑस्ट्रेलिया का पर्थ दुनिया का सबसे अलग शहर है। इसके बाद अगला शहर 28 घंटे की दूरी पर है, ऐडिलेड।
 
सबसे कम पहुंच : पेरू के इक्वितोस में पहुंचना सबसे मुश्किल है। अमेजन में बसे इस शहर में या तो नाव से जा सकते हैं या विमान से। सड़क है ही नहीं।
ये भी पढ़ें
वैश्विक मंच से लेकर पानी तक पाक की घेराबंदी