1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Yuzvendra Chahal took five wickets in county cricket

युजवेंद्र चहल ने काउंटी क्रिकेट में 5 विकेट लिए

County Championship
भारत के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप के डिवीजन दो मैच में डर्बीशर के खिलाफ नॉर्थम्पटनशर के लिए 45 रन देकर पांच विकेट लिए।
 
भारत के सीमित ओवर प्रारूप के विशेषज्ञ गेंदबाज ने इस दौरान प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किये। चहल ने तीसरी बार प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पांच विकेट चटकाये हैं।
 
चहल के लिए काउंटी क्रिकेट का यह सत्र शानदार रहा है। इस लेग स्पिनर ने पिछले महीने वन डे कप में केंट के खिलाफ 14 रन देकर पांच विकेट लिये थे।
 
नॉर्थम्पटनशर ने मौजूदा मैच की पहली पारी में 219 रन बनाने के बाद चहल और रॉब केओघ (65 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से डर्बीशर को 61.3 ओवर में 165 रन पर आउट कर दिया।

चहल ने इस दौरान वेन मैडसेन, एन्यूरिन डोनाल्ड, जैक चैपल, एलेक्स थॉमसन और जैक मॉर्ले के विकेट चटकाये।
 
चहल की टीम के साथी पृथ्वी साव का इस काउंटी सत्र में खराब प्रदर्शन जारी है। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में चार और दो रन बनाये। साव अपनी पिछली तीन प्रथम श्रेणी पारियों में भी 50 का आंकड़ा पार करने में असफल रहे हैं।  (भाषा) 
 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता को 75 लाख, रजत और कांस्य विजेता को 50 और 30 लाख रूपए मिले