Daily Horoscope
✕

यूसुफ पठान का शतक भी नहीं टाल पाया बड़ौदा की हार

Updated: सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (18:58 IST)
इंदौर। यूसुफ पठान ने दोनों पारियों में शतक जड़ने का कारनामा दिखाकर सत्र का शानदार आगाज किया लेकिन उनकी इन बेहतरीन पारियों के बावजूद बड़ौदा को रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'सी' क्रिकेट मैच में आज यहां मध्यप्रदेश के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
 
बड़ौदा ने फॉलोआन करते हुए आज सुबह अपनी दूसरी पारी एक विकेट पर 41 रन से आगे बढ़ायी लेकिन ईश्वर पांडे (40 रन देकर पांच विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के सामने जल्द ही उसका स्कोर सात विकेट पर 68 रन हो गया। 
 
पहली पारी में 111 रन बनाने वाले यूसुफ पठान (नाबाद 136) और अतीत सेठ (109) ने यहां से आठवें विकेट के लिये 218 रन की साझेदारी करके टीम को पारी की हार से बचाया। सेठ का यह प्रथम श्रेणी मैचों में पहला शतक है।
 
बड़ौदा ने अपनी दूसरी पारी में 318 रन बनाये। इस तरह से मध्यप्रदेश को 70 रन का लक्ष्य मिला। उसने दो विकेट पर 73 रन बनाकर जीत दर्ज की। हरमीत सिंह 44 और रजत पाटीदार 23 रन बनाकर नाबाद रहे। सेठ ने 19 रन देकर दो विकेट लिये।
 
मध्यप्रदेश ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 551 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी जिसके जवाब में बड़ौदा 302 रन बनाकर आउट हो गया था। मध्यप्रदेश को इस जीत से छह अंक मिले। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख