Hanuman Chalisa

WTC Final: अच्छी शुरुआत के बाद भारत ने लगातार गंवाए दो विकेट, लंच तक 69/2

शनिवार, 19 जून 2021 (17:04 IST)
जिसका मुझे था इंतजार, जिसके लिए दिल था बेकरार... जी हां, इस समय दुनिया भर के फैंस यही नगमा गुनगुना रहे होंगे। पहले दिन का खेल पूरी तरह से बर्बाद होने के बाद आख़िरकार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का आगाज आज हो ही गया। मैच की शुरुआत न्यूजीलैंड के टॉस जीतने के साथ हुई और टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

कीवी टीम के टॉस जीतने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि अब टीम इंडिया को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, तस्वीर इसके एकदम अलग देखने को मिली।

नजरें जमा चुके रोहित शर्मा 68 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए। जैमिसन ने एक अंदर आती हुई गेंद पर रोहित को चकमा दिया और वह स्लिप में मौजूद टिम साउथी को अपना कैच थमा बैठे।

टीम अभी रोहित के विकेट से उबरी भी नहीं थी कि तभी शुभमन गिल 64 गेंदों पर 28 रन बनाकर अपनी विकेट खो बैठे। नील वैगनर ने गिल को आउट कर भारत को दूसरा नुकसान पहुंचाया।


Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख