गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. WPL auction 2023 Smriti Mandhana is now RCB player and list of players
Written By
Last Updated : सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (19:02 IST)

WPL auctioin 2023 : स्मृति मंधाना को RCB ने 3.4 करोड़ में खरीदा, जेमिमा रोड्रिग्स और शैफाली वर्मा DC से खेलेंगी

Smriti Mandhana
वुमेंस प्रीमियर लीग के लिए मुंबई में मेगा ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में पांच टीमों ने हिस्सा लिया है इनमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, दिल्ली और बेंगलुरु की टीम शामिल हैं। WPL के मेगा ऑक्शन में 449 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है और हर टीम के पास अपने पर्स में 12-12 करोड़ रूपए हैं। ऑक्शन में ब्रेक से पहले कूल 34 खिलाडियों को ख़रीदा जा चुका है। टीमों ने इन 34 खिलाडियों को खरीदने में अब तक 43.75 करोड़ रूपए खर्च कर दिए हैं। 
 
अब तक की इस बोली में सबसे महंगी रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार, स्मृति मंधाना। स्मृति को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 3.40 करोड़ में ख़रीदा है। उनके बाद महंगी रही इंग्लैंड की नताली स्कीवर (MI) और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (GGT) जिन पर 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगी। 
 
इंडिया बनाम पकिस्तान मैच की स्टार जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.2 करोड़ में ख़रीदा। U-19 महिला t20 विश्व कप विजेता, कप्तान शैफाली वर्मा को 2 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा लिया गया। भारतीय महिला टीम की बेहतरीन आल राउंडर दीप्ति शर्मा को उत्तर प्रदेश वारियर्स ने 2.6 करोड़ में ख़रीदा।  
 
ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्टार आल राउंडर एलिसे पेरी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा 1. 7 करोड़ में ख़रीदा गया। साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर मारिजाने कैप को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। 
 
 
यह रहे अब तक के सबसे महंगे खिलाडी :
  • 3.4 करोड़ रु. - स्मृति मंधाना (भारत) - RCB 
  • 3.2 करोड़ - एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया) -  GG
  • 3.2 करोड़ - नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) - MI
  • 2.6 करोड़ - दीप्ति शर्मा (भारत) - UPW
  • 2.2 करोड़- जेमिमा रोड्रिग्स (भारत) - DC
  • 2.0 करोड़- शेफाली वर्मा (भारत) - DC
  • 2.0 करोड़- बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) - GG
  • 1.9 करोड़- पूजा वस्त्राकर (भारत) - MI
  • 1.9 करोड़- ऋचा घोष (भारत) - RCB 
  • 1.8 करोड़- हरमनप्रीत कौर (भारत) - UPW
  • 1.8 करोड़ - सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) - UPW
  • 1.7 करोड़ - एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया) -RCB 
आरसीबी के माइक हेसन स्मृति और पेरी को पाकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा यह उनके लिए एक ड्रीम रिजल्ट है। "मंधाना और पेरी को हर कोई जानता है, हम उन लोगों के लिए काफी प्रतिबद्ध थे जिन्हें हम पाना चाहते थे। हम ऐसे गुणवत्तापूर्ण खिलाड़ी पाकर बहुत खुश हैं। मंधाना, पैरी और डिवाइन को पाना हमारे लिए सपने जैसा है। स्मृति के पास कप्तानी का काफी अनुभव है और वह भारतीय परिस्थितियों से परिचित हैं इसलिए बहुत संभावना है वह कप्तान होंगी।"
ये भी पढ़ें
जेमिमा रोड्रिग्स: टी-20 क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा, जो हॉकी की भी रही हैं बेहतरीन खिलाड़ी