kalsarpa dosh calculator
✕

भारतीय महिलाओं ने फिर किया निराश, इंग्लैंड ने जीती टी20 सीरीज

Updated: गुरुवार, 7 मार्च 2019 (20:05 IST)
गुवाहाटी। डेनिएल वाट की नाबाद 64 रन की अर्धशतकीय पारी और कैथरीन ब्रंट की 17 रन पर 3 विकेट की घातक गेंदबाजी मेजबान भारतीय महिला टीम पर भारी पड़ी, जिसे गुरुवार यहां इंग्लैंड के हाथों दूसरे ट्वंटी 20 मुकाबले में 5 विकेट से पराजय झेलनी पड़ गई।
 
इंग्लैंड ने इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बनाकर वनडे सीरीज में 1-2 से मिली हार का बदला चुका लिया।
 
इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय महिलाओं ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 111 रन का छोटा स्कोर बनाया। इसके जवाब में इंग्लिश टीम ने 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन का स्कोर बनाकर सहजता से मैच अपने नाम कर लिया।
 
भारतीय पारी में मिताली राज ने 20 रन का बड़ा स्कोर बनाया जबकि ओपनिंग जोड़ी हरलीन देओल ने 14 और कप्तान स्मृति मंधाना ने 12 रन का ही योगदान दिया। मध्यक्रम की बल्लेबाज दीप्ति शर्मा ने 18 और भारती फुलमाली ने 18 रन बनाए। इंग्लैंड के लिये कैथरीन 17 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल रहीं जबकि लिन्सी स्मिथ को 11 रन पर दो विकेट मिले।
 
इंग्लिश टीम की जीत में ओपनर डेनियल का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 55 गेंदों की पारी में छह चौके लगाकर नाबाद 64 रन की पारी खेली जो उनका ट्वंटी 20 में तीसरा अर्धशतक भी है। भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि इंग्लैंड के मध्यक्रम के विकेट उखाड़े लेकिन उनके सामने बचाव करने के लिए बड़ा स्कोर नहीं था।
 
इंग्लैंड के लिए दूसरा बड़ा स्कोर लॉरेन विनफील्ड का 29 रन रहा। डेनियल को उनकी मैच विजयी पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' घोषित किया गया। भारत के लिए एकता बिष्ट ने 23 रन पर 2 विकेट निकाले जबकि दीप्ति शर्मा, राधा यादव और पूनम यादव के हाथ एक-एक विकेट लगे।  

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख