Hanuman Chalisa

भारत के वसीम जाफर बने बांग्लादेश क्रिकेट के बल्लेबाजी सलाहकार

Updated: शुक्रवार, 17 मई 2019 (00:31 IST)
कोलकाता-मुंबई। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मीरपुर स्थित अपनी अकादमी के लिए बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया है। बीसीबी के एक सीनियर अधिकारी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। 
 
बीसीबी खेल विकास प्रबंधक कैसर अहमद ने कहा, जाफर को मीरपुर में बीसीबी अकादमी में बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर मई से अप्रैल 2020 तक एक साल के अनुबंध के लिए रखा गया है।

पहले जाफरअकादमी में अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्गों की टीमों को कोचिंग देंगे। इसके बाद उन्हें बीसीबी हाई परफोरमेन्स यूनिट में बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया जा सकता है।
 
यह पता चला है कि 41 वर्षीय जाफर बांग्लादेश के युवा बल्लेबाजों के साथ 6 महीने बिताएंगे। जाफर ने भारत की तरफ से 31 टेस्ट मैचों में 1944 रन बनाए। वह दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी खेले थे। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख