sawan somwar

हार का गम भूल टीम ने मनाया विराट का जन्मदिन

Updated: रविवार, 5 नवंबर 2017 (18:39 IST)
राजकोट। टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली का 29वां जन्मदिन रविवार को यहां पूरे उत्साह के साथ मनाया और इस पर कल न्यूजीलैंड के हाथों दूसरे ट्वंटी- 20 मैच में मिली पराजय का असर नहीं पड़ने दिया।
 
पिछले कुछ समय से जन्मदिन वाले खिलाड़ी के चेहरे और बाल पर केक लगाने की टीम की परंपरा आज विराट पर भी लागू हुई। उन पर विशेष रूप से स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने केक की खूब पुताई की। बाद में हार्दिक ने ट्वीट भी किया कि बदला नंबर एक पूरा हुआ, हैप्पी बर्थ डे कैप्टन।
ज्ञातव्य है कि 11 अक्टूबर को हार्दिक के जन्मदिन पर खिलाड़ियों ने उनके चेहरे पर भी खूब केक लगाया था। तब उसने भी मजाकिया ट्वीट किया था कि साल में सबका जन्मदिन आता है और इसका बदला लिया जाएगा।
 
हार्दिक ने अपने ट्वीट के साथ विराट की केक पुती तस्वीरें भी शेयर की है। 5 नवंबर 1988 को जन्मे इस धुरंधर बल्लेबाज के जन्मदिन पर यहां फार्च्यून होटल में टिकी टीम इंडिया ने भरपूर मजा लिया और कल यहां खंडेरी स्टेडियम पर हुए दूसरे टी-20 मैच में 40 रन की पराजय का असर नहीं पड़ने दिया। विराट ने भी साथी खिलाड़ियों के साथ अपने जन्मदिन को शानदार तरीके से मनाया। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख