Hanuman Chalisa
✕

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने साझा किए सफलता के मंत्र

Updated: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (19:33 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दुनिया के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी सफलता का मंत्र साझा करते हुए कहा है कि मेहनत से सबकुछ संभव है।
 
 
विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने रविवार को विंडीज के खिलाफ 2 टेस्टों की सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की थी। भारतीय क्रिकेटर ने सोमवार को ट्विटर पर अपनी 2 तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि एकाग्रता और मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है, मेहनत करते रहिए। अपने अंदर भरोसा रखिए। आप सभी का दिन बहुत अच्छा हो।
भारतीय कप्तान को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है और उन्होंने ट्विटर पर अपनी सफलता का मंत्र साझा करते हुए 2 तस्वीरें साझा की हैं जिसमें एक अंडर-19 टीम की है और उसमें वे काफी युवा लग रहे हैं जबकि दूसरी मौजूदा तस्वीर है।
 
29 वर्षीय क्रिकेटर की अगुवाई में भारतीय टीम ने विंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के 2 मैचों को 6 दिन में ही समाप्त कर क्लीनस्वीप कर ली। विराट एंड कंपनी अब विंडीज के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज में उतरेगी जबकि उसकी असली परीक्षा ऑस्ट्रेलिया का दौरा है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख