suvichar
✕

80 रन बनाने वाले KL Rahul पर Virat Kohli फिदा

Updated: शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 (23:38 IST)
राजकोट। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में मिली जीत के बाद मैच में शानदार 80 रन बनाने वाले लोकेश राहुल (केएल राहुल) के प्रदर्शन पर फिदा हो गए और उनकी जमकर सराहना की। कप्तान विराट ने कहा, जब आप लोकेश राहुल को आज बल्लेबाजी करते देखते हो तो उस जैसे खिलाड़ी को बाहर करना मुश्किल है।

कोहली ने कहा, हम सोशल मीडिया के दौर में रहते हैं और यहां पर ‘पैनिक बटन’ बहुत जल्द ही दबा दिया जाता है। आपके लिए यह पता करना बहुत जरूरी है कि आपके लिए मैदान पर सर्वश्रेष्ठ टीम कौनसी होगी। जब आप लोकेश राहुल को आज बल्लेबाजी करते देखते हो तो उस जैसे खिलाड़ी को बाहर करना मुश्किल है।

उन्होंने कहा, पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करना और टीम के लिए उस जैसी बल्लेबाजी करना, यह निश्चित रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इस पारी ने उसकी परिपक्वता और स्तर दिखा दिया। हम जानते हैं कि हम चेंज रूम में क्या कर रहे हैं। मैदान के बाहर काफी चर्चा होती है, लेकिन हम इस पर ध्यान नहीं लगाते।

उन्होंने कहा, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना अच्छा था, मुझे खुशी है कि इससे टीम को मदद मिली। वनडे प्रारूप में शिखर (धवन) हमारे लिए लगातार अच्छा काम करते रहे हैं। मैं खुश हूं कि उन्‍होंने रन जुटाए। रोहित जब भी रन जुटाते हैं, यह हमेशा टीम के लिए अच्छा होता है।

'मैन ऑफ द मैच' केएल राहुल ने कहा कि उन्हें अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने में आनंद आता है। बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरने के अलावा राहुल ने इस मैच में विकेटकीपर की भूमिका भी निभाई।

उन्होंने कहा, मैं इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं कर सकता। प्रत्येक दिन मुझे अलग-अलग तरह की भूमिकाएं या जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं और अब मैं इसका आनंद उठा रहा हूं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख