सम्बंधित जानकारी
- KL Rahul ने मचाया धमाल, अब नहीं सता रहा है डर
- फुटबॉलरों की हेयर स्टाइल कॉपी करते हैं टीम इंडिया के ये 3 सितारे
- क्रिकेटर रोहित शर्मा होंगे भारत में प्रतिष्ठित 'La liga' के पहले ब्रांड एम्बेसेडर
- राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से विराट को खुश किया, अब नजर टी20 विश्व कप
- अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने यूं दी एक-दूसरे को शादी की दूसरी सालगिरह की बधाई, शेयर की अनदेखी तस्वीरें
रोहित, राहुल और विराट ने टी-20 में बनाया अनूठा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारतीय ओपनरों रोहित शर्मा और लोकेश राहुल तथा कप्तान विराट कोहली की त्रिमूर्ति ने टी-20 में अनूठा रिकॉर्ड बना दिया है।
निर्णायक मैच में रोहित ने 71, राहुल ने 91 और विराट ने नाबाद 70 रन बनाए। टी-20 में यह पहला मौका है जब तीन बल्लेबाजों ने 70 से अधिक के स्कोर बनाए। सभी तरह के टी20 मुकाबलों में यह पहला अवसर है, जब तीन बल्लेबाजों ने मैच में 70 से अधिक का स्कोर बनाया है।
विराट ने मैच में 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया टी-20 में अपना सबसे तेज अर्धशतक और भारत की तरफ से पांचवां सबसे तेज अर्धशतक बनाया। भारत के 4 सबसे तेज अर्धशतकों में 3 युवराज सिंह के नाम और 1 गौतम गंभीर के नाम है।
रोहित ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 400 छक्के पूरे कर लिए। उनके अब 404 छक्के हो गए हैं। उन्होंने तीसरे टी-20 मैच में 5 छक्के मारकर यह उपलब्धि हासिल की। इस मामले में उनसे आगे वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (534) और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (476) हैं।
