dharma sangrah
✕

ह्यूज ने कहा, कोहली के खिलाफ दबकर नहीं खेल सकते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (13:06 IST)
सिडनी। पूर्व कप्तान किम ह्यूज का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत के खिलाफ श्रृंखला के दौरान विराट कोहली से निपटते हुए दबकर नहीं रह सकते और उन्हें दुनिया के इस शीर्ष बल्लेबाज को कड़ी टक्कर देनी होगी।


दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने मैदान पर थोड़ा नरम रुख अपनाया है। स्वतंत्र समीक्षा में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करने का माहौल तैयार करने का दोषी ठहराया गया, जिसके कारण केपटाउन की कुख्यात घटना हुई। ह्यूज को हालांकि भारतीय कप्तान कोहली के साथ मामूली शाब्दिक जंग में कुछ गलत नजर नहीं आता।

सिडनी मोर्निंग हेराल्ड ने ह्यूज के हवाले से कहा, आप दबकर नहीं रहना चाहते। यह कोहली के खिलाफ नस्ली टिप्पणी या इस तरह की कुछ चीज नहीं है लेकिन उन्‍हें घूरकर देखा जा सकता है या कुछ शाब्दिक बाण, यह ऑस्ट्रेलिया का तरीका है।

उन्होंने कहा, अगर कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नहीं हैं तो शीर्ष दो या तीन में शामिल हैं, मुझे लगता है कि वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। जब दुनिया में एक अरब 20 करोड़ लोग आपका समर्थन कर रहे हों और आपसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हों तो दबाव होता है। ह्यूज ने कहा कि अगर दबाव में डाला जाए तो कोहली को कमजोर किया जा सकता है।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख