Daily Horoscope
✕

विराट कोहली विश्व क्रिकेट के 'सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज' : शास्त्री

Updated: शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (13:03 IST)
सेंचुरियन। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से विराट कोहली वर्तमान समय में दुनिया के 'सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज' बन गए हैं।
 
 
कोहली के अलावा जो रूट, केन विलियम्सन और स्टीवन स्मिथ को वर्तमान समय का दुनिया के चोटी के 4 बल्लेबाजों में आंका जाता है। लेकिन शास्त्री का मानना है कि भारतीय कप्तान का कोई सानी नहीं है। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 558 रन बनाए जिससे भारत ने इसमें 5-1 से जीत दर्ज की।
 
शास्त्री ने वनडे श्रृंखला के बाद कहा कि यह केवल औसत से जुड़ा मसला नहीं है। यह आप जिस तरह से रन बनाते हो और इनसे टीम पर पड़ने वाले प्रभाव से जुड़ा है। मैं यही कहूंगा कि अभी वे दुनिया का 'सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज' हैं। शास्त्री ने कोहली की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और टीम में जीत का जज्बा भरने का श्रेय कप्तान को दिया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख