Hanuman Chalisa

कोहली के साथ मेरी दोस्ती राजनीतिक स्थिति की मोहताज नहीं : अफरीदी

शनिवार, 10 फ़रवरी 2018 (15:04 IST)
सेंट मोरित्ज (स्विट्जरलैंड)। भारत-पाक के बीच सीमा पर जारी तनाव से भले ही दोनों देशों के बीच क्रिकेट से जुड़े संबंध प्रभावित हुए हों लेकिन शाहिद अफरीदी पूरी दृढ़ता के साथ कहते हैं कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ उनके मित्रवत संबंध राजनीतिक स्थिति से प्रभावित नहीं हो सकते और न ही ऐसा होगा।
 
 
सेंट मौरित्ज आइस क्रिक्रेट टूर्नामेंट से इतर बातचीत में अफरीदी ने कहा कि विराट के साथ मेरे ताल्लुकात राजनीतिक हालत पर निर्भर नहीं करते। विराट शानदार इंसान हैं, मेरी ही तरह अपने देश के क्रिकेट के दूत हैं तथा कोहली हमेशा उन्हें बहुत अधिक सम्मान देते हैं।
 
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि मैं मानता हूं कि क्रिकेटर के तौर पर 2 लोगों के बीच के ताल्लुकात से हम यह उदाहरण तय कर सकते हैं कि देशों के बीच कैसे रिश्ते होने चाहिए? मुझे लगता है कि पाकिस्तान के बाद उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक प्यार और सम्मान मिला। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख