sawan somwar

हम ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दे सकते हैं-कोहली

Updated: शनिवार, 22 नवंबर 2014 (08:16 IST)
मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि भारत चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में आक्रामक और सकारात्मक खेल की रणनीति अपनाएगा और उनकी युवा टीम ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दे सकती है।
 

कोहली ने दौरे पर जाने से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हमें अपनी क्षमता और अपने टेस्ट खिलाड़ियों के जज्बे पर पूरा भरोसा है। हर कोई वहां जाने और ऑस्ट्रेलिया में परिस्थिति का अनुभव करने एवं वहां मिलने वाली चुनौती को लेकर उत्सुक है।'
 
गौरतलब है कि धोनी की अनुपस्थिति में कोहली ब्रिस्बेन में होने वाले पहले टेस्ट में टीम की कप्तानी करेंगे। नियमित कप्तान धोनी दाएं अंगूठे की चोट की वजह से क्रिकेट से दूर हैं।
 
26 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, 'हमें आक्रामक होने के साथ सतर्क रहना होगा। पहली प्राथमिकता सकारात्मक और आक्रामक होने पर होगी और फिर हम जहां संभव हो अपनी शर्तें तय कर सकते हैं। हमारा इरादा सकारात्मक एवं आक्रामक होना और ऐसी मनोदशा रखना होगा। हमारे पास निश्चित रूप से प्लान बी और प्लान सी होंगे जिनपर हम निर्भर होंगे।' (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप