dharma sangrah
✕

भारत के सुंदरम रवि अंपायरों के एलीट पैनल से बाहर, 2 नए अंपायर शामिल

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2019 (17:33 IST)
दुबई। भारत के सुंदरम रवि को आईसीसी के अंपायरों के एलीट पैनल से बाहर कर दिया गया है जबकि इस पैनल में 2 नए अंपायरों को शामिल किया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2019-20 सत्र के लिए अंपायरों के एलीट पैनल की घोषणा की जिसमें रवि को जगह नहीं मिली है।

आईसीसी ने पैनल से रवि को बाहर किए जाने का कोई कारण नहीं बताया है। रवि को हटाए जाने और इयान गोल्ड के रिटायरमेंट के बाद एलीट पैनल में 2 स्थान रिक्त हो गए थे और इन 2 स्थानों पर इंग्लैंड के माइकल गॉग और वेस्टइंडीज़ के जोएल विन्सन को रखा गया है।

एलीट पैनल के अंपायरों का चयन एक चयन समिति ने किया जिसमें आईसीसी के महाप्रबंधक (क्रिकेट) ज्यॉफ एलरडाइस, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर तथा मैच रेफरी रंजन मदुगले और डेविड बून शामिल हैं।

एलीट पैनल में गॉग और विल्सन के अलावा अलीम डार, कुमार धर्मसेना, मरायस एरसमस, क्रिस गैफेनी, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड कैटलबोरो, नाइजेल लोंग, ब्रूस ओक्सेनफोर्ड, पॉल रिफेल और रॉड टकर शामिल है।

आईसीसी के मैच रेफरियों के एलीट पैनल में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसमें डेविड बून, क्रिस ब्रॉड, जैफ क्रो, रंजन मदुगले, एंडी पाइक्राफ्ट, रिची रिचर्डसन और जवागल श्रीनाथ हैं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख