Daily Horoscope
✕

BCCI ने टाइटल अधिकारों के लिए मांगे आवेदन

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2019 (17:10 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के टाइटल प्रायोजन अधिकारों के लिए आवेदन मांगे हैं।

बीसीसीआई इसके लिए निविदा प्रक्रिया का पालन करेगा। बोर्ड ने जारी बयान में कहा, निविदा आवेदन प्रक्रिया (आईटीटी) के तहत विजेता बोलीकर्ता को बीसीसीआई के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों के लिए टाइटल प्रायोजक घोषित किया जाएगा जिसकी समयावधि 1 सितंबर 2019 से 31 मार्च 2023 तक के लिए होगी।

विज्ञप्ति के अनुसार, बोलीकर्ताओं द्वारा दिए गए आवेदनों की समीक्षा, इसके लिए योग्य बोलीकर्ता के बारे में सभी जानकारी आईटीटी में दी गई है जिसे बीसीसीआई की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए आवेदकों को पांच लाख रुपए की फीस के साथ आवेदन करना होगा जिसकी आखिरी तारीख 14 अगस्त 2019 है।

बीसीसीआई के अनुसार 19 अगस्त को 11 बजे तक ऑनलाइन भी आवेदन किए जा सकते हैं। ऑनलाइन नीलामी (यदि आवश्यक हुई) तो 21 अगस्त को की जाएगी।

बोर्ड ने कहा, बीसीसीआई के पास किसी आवेदन को बिना कारण दिए रद्द करने का अधिकार है। आईटीटी खरीदने का अर्थ यह नहीं है कि नीलामी में भाग लेने वाले उम्मीदवार या कंपनी को नीलामी प्रक्रिया में शामिल ही किया जाएगा।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख