सम्बंधित जानकारी
- Under 19 Women T20 World Cup विजेताओं को जानिए थोड़ा करीब से (Video)
- बॉर्डर गावस्कर के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को खेलना पड़ सकता है अपने एकमात्र ऑलराउंडर के बिना
- पूर्व पाक पेसर सोहेल खान ने उगला विराट और उमरान के लिए जहर (Video)
- रविंद्र जड़ेजा जुड़े टीम इंडिया से बॉर्डर गावस्कर सीरीज के अभ्यास सत्र में बहाया पसीना (PIC)
- शाहीन अफरीदी बने शाहिद अफरीदी के दमाद, निकाह की तस्वीरें हुई वायरल
टीके पर बवाल, वायरल वीडियो का उमरान मलिक के फैंस ने इस तरह दिया जवाब
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें टीम इंडिया जब कंगारुओं के खिलाफ शुरू हो रही सीरीज की तैयारी के लिए होटल पहुंचती है, तो स्टॉफ उनका तिलक लगाकर स्वागत करता है। लेकिन मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक तिलक लगवाने से इनकार कर देते हैं।
इस मामले पर बवाल मच गया। लोगों ने मामले को अपनी अपनी तरह से देखा। कुछ लोगों ने इन खिलाड़ियों की आलोचना की लेकिन कई लोगों ने दोनों ही खिलाड़ियों का समर्थन भी किया। अब उमरान मलिक के प्रशंसक उनकी नई तस्वीर निकाल लाए।
एक ट्वीट में कहा गया कि होटल में स्वागत के दौरान मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक ने तिलक लगवाने से इनकार किया। बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने भी तिलक नहीं लगवाया।
एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि इस तरह का बेतुका प्रचार बंद किया जाना चाहिए। हम उमरान मलिक से प्यार करते हैं। साथ में एक फोटो भी पोस्ट की गई है जिसमें उमरान तिलक लगवाते नजर आ रहे हैं।A Video is doing rounds where "Indian cricket team" pacers #UmranMalik & #MohammedSiraj, Batting coach #VikramRathore dosen't gave a nod for Tilak during welcome ceremony. #BoycottIPL #meninblue pic.twitter.com/6KKEtjqant
— Troll Kit (@humurkatumur) February 3, 2023
Nonsensical propaganda band karo, we love Umran Malik pic.twitter.com/w9yTrAcJ1n
— Sushant Mehta (@SushantNMehta) February 4, 2023
