Narak Chaturdashi
✕

Test Cricket में दिन परिवर्तन करने के पक्ष में नहीं हैं ग्लेन मैकग्रा

Updated: शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (07:27 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने गुरुवार को खुद को परंपरावादी करार करते हुए कहा कि वह आईसीसी द्वारा प्रस्तावित विचार के खिलाफ हैं जिसमें 5 दिवसीय खेल को 4 दिन का करने की सलाह दी गई। 
 
ICC 2023 से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत 4 दिवसीय टेस्ट शुरू करने का विचार कर रहा है जिसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रोबर्ट्स का समर्थन मिला। मैकग्रा ने हालांकि कहा कि वह लंबे प्रारूप में छेड़छाड़ के पूरी तरह से खिलाफ हैं। 
 
मैकग्रा ने 124 टेस्ट में 563 विकेट झटके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच यहां शुक्रवार से शुरू होने वाले सिडनी टेस्ट से पहले कहा, ‘मैं बहुत परंपरावादी हूं। मुझे टेस्ट ऐसा ही अच्छा लगता है।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए 5 दिन का खेल बहुत विशेष है और मुझे इसे छोटा करना पसंद नहीं आएगा। गुलाबी गेंद का दिन रात्रि टेस्ट शुरू करना खेल को तरोताजा रखने का अच्छा तरीका है। लेकिन इसके दिनों में बदलाव करने के मैं खिलाफ हूं। मुझे यह ऐसा ही पसंद है।’ 
 
आईसीसी के 4 दिवसीय टेस्ट के प्रस्ताव का ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने बुधवार को कड़ा विरोध करते हुए इसे ‘हास्यास्पद’ करार दिया था। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर भी पारंपरिक प्रारूप में छेड़छाड़ के पक्ष में नहीं हैं। 
 
इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर को हालांकि लगता है कि इसे जीवंत बनाने के लिए 4 दिवसीय कर देना चाहिए। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकट बोर्ड ने सतर्कता के साथ इसका समर्थन किया जबकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि इस मामले पर कोई भी बयान देना जल्दबाजी होगी।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख