1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Team India wins Melbourne test, 5 players win heart

रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया की विराट जीत, 5 खिलाड़ियों ने जीता दिल

Melbourne test
मेलर्बन। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर विराट जीत दर्ज की। विराट कोहली की अनुपस्थिति में रहाणे ने सिर्फ बल्ले से बल्कि अपनी कप्तानी से भी सभी का दिल जीत लिया। मैच में इन 5 खिलाड़ियों ने यादगार प्रदर्शन किया। 
रहाणे : पहले टेस्ट में करारी हार और कप्तान कोहली के स्वदेश लौटने के बाद रहाणे ने टीम की कमान संभाली। उन्होंने पहली पारी में शानदार शतक लगाया साथ ही दूसरी पारी में भी टीम को जीत दिलाने तक मैदान में डटे रहे।

जडेजा : सर रविंद्र जडेजा ने इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से ही जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम इंडिया की पहली पारी में रहाणे के साथ छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इस दौरान उन्होंने बल्ले से 57 रन बनाकर टीम को बड़ी बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच में गेंद से भी उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

अश्विन : फिरकी गेंदबाज रविश्चंद्रन अश्‍विन ने खेल के पहले ही सत्र में ऑस्ट्रेलिया को जो 2 बड़े झटके दिए उससे मेजबान टीम पूरे मैच में नहीं उभर पाई। मैच में उन्होंने 5 विकेट हासिल किए।  

मोहम्मद सिराज : मेलबर्न में अपने करियर का पहला टेस्ट खेल रहे मोहम्मद सिराज के लिए यह टेस्ट यादगार बन गया। इस मैच में दोनों ही पारियों में सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को बड़े झटके दिए और 5 विकेट हासिल किए। 

बुमराह : टीम इंडिया की जीत में तेज गेंदबाज जसप्रित बुमराह की शानदार गेंदबाजी को भी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 4 बड़े झटके दिए। वहीं दूसरी पारी में भी वे 2 विकेट झटकने में सफल रहे। उन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित किया कि टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी है।  
 
एडिलैंड में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम को जिस बूस्टर की आवश्‍यकता थी वह भारतीय टीम को मिल गया है। अक्सर यह देखा गया है कि ऐसी जीत के बाद टीम इंडिया लय हासिल कर लेती है और फिर किसी भी टीम के लिए उसे रोकना आसान नहीं रहता।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें
अगला लेख
मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया की बड़ी जीत, 8 विकेट से जीता बॉक्सिंग डे टेस्ट