सम्बंधित जानकारी
- 54 गेंदों पर रन ही नहीं लिया भारतीय बल्लेबाजों ने, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मजाक
- PTV पर हुई शोएब अख्तर की बेइज्जती, रावलपिंडी एक्सप्रेस ने लाइव प्रोग्राम गुस्से में छोड़ा (वीडियो)
- अश्विन से लेकर भुवी तक, टी-20 विश्वकप से पहले कप्तान कोहली की यह है अपने गेंदबाजों पर राय
- कभी कहा था '10 विकेट लूंगा', अब टी-20 विश्वकप में भारत को हराने की बात कर रहा है यह पाक गेंदबाज
- संन्यास के 6 महीने बाद भी टॉप 10 वनडे गेंदबाज रहे मोहम्मद आमिर करेंगे वापसी!
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बने पिता, पत्नी नूपुर ने दिया बेटी को जन्म
मेरठ। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पिता बन गए हैं। भुवनेश्वर की पत्नी नूपुर ने बुधवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया।
मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन (एमडीसीए) के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को भुवनेश्वर कुमार की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। फिलहाल दोनों पूरी तरीके से स्वस्थ हैं। भुवनेश्वर के गुरुवार को मेरठ स्थित आवास पर आने की उम्मीद है।
गोयल के अनुसार मंगलवार को नूपुर को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। क्रिकेटर की शादी की सालगिरह के अगले दिन उनके घर बच्ची का जन्म हुआ है।
भुवनेश्वर ने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लिया था। उन्होंने सीरीज के सभी मैच खेले और तीन विकेट झटके। भुवनेश्वर और नूपुर दोनों बचपन से दोस्त थे और दोनों ने 23 नवंबर 2012 को शादी कर ली।
भुवनेश्वर कुमार के पिता किरण पाल सिंह का इस साल 20 मई को निधन हो गया था। उनके पिता लंबे समय से लीवर संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे।
