dipawali
✕

वेस्टइंडीज दौरे के लिए Team India का चयन रविवार को, 3 ट्वंटी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (18:28 IST)
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति रविवार को मुंबई में 3 अगस्त से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन करेगी।
 
मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली समिति लगभग 1 महीने तक चलने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन करेगी। इस दौरे में भारतीय टीम 3 ट्वंटी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। टी-20 सीरीज के 2 मैच फ्लोरिडा और गुयाना में खेले जाने हैं।
 
बीसीसीआई ने शुक्रवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। रिलीज के अनुसार अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति मुंबई में रविवार को बैठक करेगी। समिति 3 अगस्त से 3 सितंबर तक चलने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी।
 
आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई भारतीय क्रिकेट टीम के अगले महीने होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए पहले शुक्रवार को चयन समिति की बैठक होनी थी जिसे स्थगित कर दिया गया था।
 
दरअसल, बीसीसीआई का संचालन देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने गुरुवार को निर्देश दिया था कि बीसीसीआई के सचिव अब चयन समिति की बैठक नहीं बुला सकेंगे और संबंधित चयन समितियों के अध्यक्ष के पास यह अधिकार रहेगा कि वे चयन समिति की बैठक बुलाएं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख