1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Sri Lanka, England, Malinda Pushpakumara

अंतिम टेस्ट क्रिकेट में पुष्पकुमारा ने इंग्लैंड की जीत का इंतजार लंबा कराया

Last Test Cricket
कोलंबो। श्रीलंका के 11वें नंबर के बल्लेबाज मलिंडा पुष्पकुमारा ने नाबाद 42 रन बनाकर तीसरे और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड की जीत का इंतजार लंबा करा दिया।
 
 
जीत के लिए 327 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने चाय तक नौ विकेट पर 284 रन बना लिए थे। श्रीलंका को लगातार तीसरी हार से बचने के लिये 43 रन और बनाने हैं। 
 
दूसरी ओर इंग्लैंड की नजरें 1963 के बाद विदेश दौरे पर पहली बार श्रृंखला में मेजबान का सफाया करने पर लगी है। उस समय टेड डैक्सटर की इंग्लैंड टीम ने न्यूजीलैंड में 3.0 से जीत दर्ज की थी।
अगला लेख
आईसीसी ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल करने के लिए आवेदन जमा किया