श्रीलंका क्रिकेट ने वोटिंग क्लबों की संख्या घटाने के लिए संविधान में संशोधन किया
Sri Lanka Cricket : श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने आम सभा की बैठक में अपने संविधान में संशोधन करते हुए वोटिंग क्लबों की संख्या 147 से घटाकर 60 कर दी है। एसएलसी ने यह कदम देश की सबसे बड़ी धनवान खेल संस्था पर नियंत्रण करने के लिए बड़े व्यवसायियों द्वारा वोट खरीदने और हेरफ़ेर के आरोपों से निपटने के लिए उठाया।
अतीत में वोट खरीदने और हेरफेर के मामले सामने आते रहे हैं। इसमें 1998 की आम सभा की बैठक में दो गुटों के बीच हाथापाई का मामला भी शामिल है।
एसएलसी ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, नई वोटिंग संरचना यह सुनिश्चित करती है कि वोटिंग का अधिकार पूरी तरह से प्रत्येक सदस्य क्लब द्वारा खेले गए क्रिकेट के स्तर के आधार पर निर्धारित किया जाता है, जिसमें सभी योग्य क्लब और एसोसिएशन केवल एक वोट के हकदार हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें