सम्बंधित जानकारी
- जिम्बाब्वे को 54 रनों पर समेटकर अफगानिस्तान को मिली अपने वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत
- AFG vs ZIM : दूसरे T20 मैच में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 50 रनों से हराया
- अफगानिस्तान में आत्मघाती बम धमाके में मंत्री सहित कई की मौत
- टीम को जीत की आदत लगाने वाले कोच को अफगानिस्तान ने दिया यह तोहफा
- अफगानी महिलाओं को पढ़ाई से रोकने पर राशिद और नबी नाखुश, किया कड़ा विरोध
अंपायर से उलझकर 15 % मैच फीस गंवा बैठा यह अफगानी तेज गेंदबाज
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फारूकी पर अंपायर के फैसले का विरोध करने के लिए लगा जुर्माना
अफगानिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी पर हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे वनडे के दौरान अंपायर के फैसले का विरोध करने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।फारूकी पर आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया।
यह उल्लंघन खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के अंतर्गत आता है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है।
फारूकी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ दिया गया जिनका यह 24 महीने में पहला उल्लघंन था। उन्होंने मैच रैफरी एंडी पाइक्रोफ्ट द्वारा प्रस्तावित यह जुर्माना स्वीकार कर लिया।
मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 54 रनों पर ढेर कर 232 रनों की वनडे जीत अर्जित की जो अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी है। अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 317 रनों का लक्ष्य रखा था। अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक रन उनके सलामी बल्लेबाज अटल ने बनाए जिन्होंने अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा।
यह उल्लंघन खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के अंतर्गत आता है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है।
यह घटना बृहस्पतिवार को जिम्बाब्वे की पारी के पांचवें ओवर में हुई जब फारूकी की क्रेग इरविन के खिलाफ पगबाधा की अपील को ठुकरा दिया गया और उन्होंने इसका विरोध किया। मैच में डीआरएस उपलब्ध नहीं है, इसके बावजूद फारूकी ने रिव्यू का इशारा किया।Afghanistan's star bowler has been penalised for breaching ICC Code of Conduct.
— ICC (@ICC) December 20, 2024
Details https://t.co/BsjcnR0kcR
फारूकी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ दिया गया जिनका यह 24 महीने में पहला उल्लघंन था। उन्होंने मैच रैफरी एंडी पाइक्रोफ्ट द्वारा प्रस्तावित यह जुर्माना स्वीकार कर लिया।