1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Sri Lanka appoints Ian Bell as batting coach for England tour

ENG vs SL : श्रीलंका ने इयान बेल को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया

Sri Lanka appoints Ian Bell as batting coach for England tour hindi news
Sri Lanka vs England : श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज से पहले मंगलवार को इयान बेल (Ian Bell) को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया।
 
श्रीलंका क्रिकेट ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इंग्लैंड की तरफ से 118 टेस्ट मैच में 7727 रन बनाने वाले बेल इस सप्ताह के आखिर में टीम से जुड़ जाएंगे।
 
श्रीलंका क्रिकेट ने कहा,‘‘वह 16 अगस्त से टीम के साथ काम करना शुरू कर देंगे और तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला के समापन तक उससे जुड़े रहेंगे।’’

बेल को इंग्लैंड क्रिकेट की अच्छी समझ है और उनकी भूमिका इस श्रृंखला में महत्वपूर्ण हो सकती है।
 
श्रीलंका का इंग्लैंड दौरा 21 से 25 अगस्त तक मैनचेस्टर में पहले टेस्ट से शुरू होगा। दूसरा टेस्ट 29 अगस्त से दो सितंबर तक लॉर्ड्स में जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट छह से 10 सितंबर तक ओवल में खेला जाएगा।  (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
विनेश फाइटर, पदक की हकदार, लेकिन नियमों का ध्यान रखना जरूरी : श्रीजेश