1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ricky Ponting predicts Australia as favorites for upcoming Border Gavaskar Trophy

3-1 से जीतेगा ऑस्ट्रेलिया, इस पूर्व कप्तान ने BGT से पहले की भविष्यवाणी

India
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि आगामी बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में आस्ट्रेलियाई टीम भारत को 3-1 के अंतर से हरायेगा। आस्ट्रेलिया इस पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की मेजबानी कर रहा है।

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, “मैं स्पष्ट रूप से ऑस्ट्रेलिया को जीत का दावेदार मानता हूं। मैं कभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दांव नहीं लगाऊंगा। कोई न कोई मैच ड्रॉ हो सकता है और किसी न किसी मैच में मौसम खराब भी हो सकता है। इसलिए मैं 3-1 से ऑस्ट्रेलिया की जीत की भविष्यवाणी करता हूं।”

उन्होंने कहा, “यह एक प्रतिस्पर्धी श्रृंखला होने जा रही है। मुझे लगता है कि यहां पिछली दो श्रृंखलाओं में जो हुआ है, उसके आधार पर ऑस्ट्रेलिया के पास भारत के खिलाफ खुद को साबित करने का अच्छा अवसर है।”

उन्होंने कहा, “यह श्रृंखला इस मायने में भी खास है कि इसमें फिर से पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पिछले कुछ अवसरों पर केवल चार टेस्ट मैच ही खेले गए थे। मुझे लगता है कि हर कोई पांच टेस्ट मैचों को लेकर उत्साहित है और मुझे नहीं लगता कि इस श्रृंखला के दौरान ज्यादा मैच ड्रॉ होंगे।”
उन्होंने स्टीव स्मिथ की ओपनिंग को लेकर कहा, “शायद ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र सवाल यह हो सकता है कि क्या स्मिथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने के लिए सही विकल्प है, लेकिन यह स्पष्ट रूप से कैमरन ग्रीन को टीम मे वापस लाने के बारे में भी है। ”

उल्लेखनीय है कि भारत ने इससे पहले 2020-21 और 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 के अंतर से हराया था। भारत ऑस्ट्रेलिया में 10 साल पहले 2014-15 में टेस्ट श्रृंखला हारा था।(एजेंसी)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
ENG vs SL : श्रीलंका ने इयान बेल को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया