1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ricky Ponting keen to coach in IPL again reveals Delhi Capitals want an Indian at helm

पोंटिंग फिर से किसी IPL टीम को कोचिंग देने के इच्छुक

Ricky Ponting, Delhi Capitals
Ricky Ponting IPL : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ करार खत्म होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में किसी अन्य टीम के साथ कोच के तौर जुड़ने के इच्छुक हैं।
 
ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक पोंटिंग ने कहा कि दिल्ली की फ्रेंचाइजी किसी भारतीय को मुख्य कोच बना सकती है।
 
पोंटिंग के सात साल के कार्यकाल के बाद पिछले महीने दिल्ली कैपिटल्स के उन्हें मुख्य कोच के पद से हटाने का फैसला किया था। टीम को अपने कार्यकाल में एक भी खिताब नहीं दिला पाने के कारण उन्हें इस फ्रेंचाइजी से अलग होना पड़ा। वह हालांकि फिर से किसी टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं।
पोंटिंग ने कहा, ‘‘मैं आईपीएल में फिर से कोचिंग देना पसंद करूंगा। आईपीएल से जुड़ने के बाद हर साल मैंने बहुत अच्छा समय बिताया, चाहे वह एक खिलाड़ी के रूप में शुरुआती दिन हों या दो साल तक मुंबई के कोच के रूप में बिताया समय हो।’’
पोंटिंग ने आईसीसी पॉडकास्ट में कहा, ‘‘मैंने दिल्ली की टीम के साथ सात सत्र बिताये हैं। इस दौरान हम दुर्भाग्यवश उस तरह से काम नहीं कर पाए जैसा मैं चाहता था और निश्चित रूप से उस तरह से नहीं हुआ जैसा फ्रेंचाइजी चाहती होगी।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘मैं टीम को खिताब दिलाने की कोशिश कर रहा था और ऐसा नहीं हुआ।"
 
पोंटिंग ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स को किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश हो सकती है जो सत्र के बाद भी फ्रेंचाइजी में अधिक समय दे सके।
 
उन्होंने कहा, ‘‘ यह फ्रेंचाइजी किसी भारतीय को मुख्य कोच बनाने की कोशिश कर रही है। वे ऐसे कोच को ढूंढ़ रहे हैं जो सत्र के बाद भी उन्हें समय दे सके।’’ (भाषा) 
 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
बांग्लादेश में ही होगा महिला टी20 विश्व कप? BCB ने सेना को भेजा पत्र