biodatamaker
✕

दक्षिण अफ्रीका पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना

Updated: रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (15:54 IST)
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका पर भारत के खिलाफ चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया जिसमें उसने 5 विकेट से जीत दर्ज कर 6 मैचों की सीरीज जीवंत रखी।
 
 
आईसीसी मैच रैफरी एंडी पाइक्रोफ्ट ने ऐडन मार्कराम की टीम को शनिवार के मैच निर्धारित समयसीमा से एक ओवर धीमा पाया जिससे उन्होंने जुर्माना लगाने का फैसला किया। खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.5.1 के अनुसार खिलाड़ियों पर निर्धारित समय से धीमी गेंदबाजी करने के लिए प्रत्येक ओवर के लिए 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है जिसमें कप्तान पर दोगुना जुर्माना लगता है।
 
इस तरह मार्कराम पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगा। अगर दक्षिण अफ्रीका मार्कराम के कप्तान रहते इस उल्लंघन के 12 महीने के अंदर वनडे में एक और ओवर गति का उल्लंघन करता है तो मार्कराम का यह दूसरा उल्लंघन माना जाएगा और उन्हें एक मैच का निलंबन झेलना होगा।
 
मार्कराम ने मैच के बाद यह प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार किया इसलिए आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। आरोप मैदानी अंपायर अलीम डार और बोंगानी जेले, तीसरे अंपायर इयान गोल्ड और चौथे अंपायर शॉन जॉर्ज ने लगाया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख