Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर, शीतकालीन ओलंपिक खेलों में साइबर हमला

Updated: रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (12:45 IST)
प्योंगचांग। दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में शीतकालीन ओलंपिक खेलों के उद्घाटन के मौके पर कम्प्यूटर प्रणालियों पर खेलों के आयोजकों ने साइबर हमले की पुष्टि की है।
 
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रवक्ता मार्क एडम्स ने रविवार को बताया कि खेलों का सुरक्षित संचालन ही हमारा मकसद है और खेलों से जुड़े सिस्टम्स, इंटरनेट और टेलीविजन सेवाएं 2 दिन पहले हैकर्स से प्रभावित हुई थीं लेकिन इनका किसी भी प्रणाली पर कोई  खास असर नहीं पड़ा है।
 
उन्होंने बताया कि हम इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं करने जा रहे हैं और इससे निपटा जा रहा है तथा हम अपनी प्रणालियों को और अधिक सुरक्षित बनाने जा रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि इन हमलों के पीछे किसका हाथ है? तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में निश्चित तौर पर कुछ भी पता नहीं है लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रकिया यही कहती है कि ऐसे किसी भी हमले के बारे में बात नहीं की जानी चाहिए।
 
प्योंगचांग संचालन समिति के प्रवक्ता सुंग बाई यो ने बताया कि हमले से जुड़े सभी मामलों को सुलझा लिया गया है और सभी सिस्टम्स रिकवर कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम इस समस्या का कारण नहीं जानते हैं लेकिन इस तरह की घटनाएं अक्सर  खेलों के दौरान होती ही हैं और हमने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक खेल समिति के साथ मिलकर यही निश्चय किया है कि इस बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया जाए।
 
गौरतलब है कि डोपिंग विवाद के चलते रूस को इन खेलों में कुछ दिन पहले ही हिस्सा लेने से मना कर दिया गया था। कुछ एजेंसियां यह भी मान रही हैं कि इन खेलों में खलल डालने में रूसी हैकर्स का भी हाथ हो सकता है लेकिन इस बारे में कोई भी पुष्टि नहीं हो सकी है और इन्हें निराधार बताया जा रहा है। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख