Daily Horoscope
✕

सौरव गांगुली बनेंगे बंगाल के मुख्यमंत्री

Updated: बुधवार, 2 मई 2018 (18:38 IST)
नई दिल्ली। शीषर्क पढ़कर आप जरूर चौंक गए होंगे, लेकिन सौरव गांगली के बारे में यह बात वीरेन्द्र सहवाग ने कही है। सौरव टीम इंडिया के सफल कप्तानों में रहे हैं। गांगुली की कप्तानी में वीरेन्द्र सहवाग और युवराजसिंह बल्लेबाजों के गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिलाई है। 
दोनों ही क्रिकेटरों ने सौरव गांगुली की ऑटोबायोग्राफी (आत्मकथा) ‘ए सेंचुरी इज नॉट एनफ’के लांच के मौके गांगुली से जुड़ी कई बातों के राज खोले। सहवाग ने कहा कि गांगुली बंगाल के मुख्यमंत्री और बोर्ड अध्यक्ष बनने की संभावना जताई।
 
बीसीसीआई में सौरव गांगुली के बड़े पद पर नियुक्ति की अटकलें लग रही हैं। इसे लेकर जब सहवाग से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत दादा (सौरव गांगुली) एक दिन बंगाल के मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन उससे पहले वे बीसीसीआई के अध्यक्ष बनेंगे। युवराज सिंह ने भी गांगुली से जुड़े कई बातें बताईं।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख