Hanuman Chalisa

रोहित शर्मा के इस खिलाड़ी को महंगाई खा जाएगी

Updated: बुधवार, 2 मई 2018 (17:52 IST)
आईपीएल-11 में फ्रेंचाइजियों द्वारा खरीदे गए कई क्रिकेटर टीम के लिए कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे ही एक हैं मुंबई टीम के गेंदबाज मिचेल मैक्लेघन हैं, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ एक ओवर में ही इतने रन लुटाए कि मुंबई इंडियंस को जीत के लिए एक बड़ा लक्ष्य मिला।
 
मुंबई के गेंदबाज मिचेल मैक्लेघन के आखिरी ओवर में दिए यह 24 रन उनकी किस्मत पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर सकते हैं।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच बेंगलुरू में खेले गए रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरू ने 14 रन से यह मुकाबला जीता। बुमराह के 19वे ओवर में बेंगलुरू का कुल स्कोर 143 रन था। 
मिचेल मैक्लेघन ने इस अंतिम ओवर में कुल 24 रन लुटाए जिससे बेंगलुरु टीम 20 ओवर में 167 रन बनाने में कामयाब हुई। अंतिम ओवर में मैक्लेघन ने पहली 3 बॉल पर तो एक-एक रन ही दिए, लेकिन आखिरी तीन गेंदों पर 21 रन लुटा दिए।  अंतिम तीन गेंदों में 6, 2, नोबॉल पर 7, 6 रन दिए। (Photo Courtesy: Twitter)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख