Hanuman Chalisa
✕

स्मृति मंधाना ने हार के बाद कहा, प्रयोगों के लिए उचित समय नहीं

Updated: सोमवार, 4 मार्च 2019 (20:11 IST)
गुवाहाटी। कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना का मानना है कि खिलाड़ियों को भारतीय महिला टीम में खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए और कहा कि यह प्रयोग करने के लिए उचित समय नहीं है।

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हरलीन देओल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया। भारत ने यह मैच 41 रन से गंवाया।

मंधाना ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, वे कितने मैच खेलते हैं अगर आप इस पर गौर करो तो इनकी संख्या 6 से 8 तक है। मुझे नहीं लगता कि यह प्रयोगों के लिए उचित समय है। हमें आगे बढ़ने, उन्हें खुद को साबित करने का मौका देने के लिए इसी बल्लेबाजी क्रम को बनाए रखना होगा।

उन्होंने कहा, आपको साबित करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए। जब हम टीम में आए थे तो मुझे नहीं लगता कि मैंने दूसरे या तीसरे मैच से ही रन बनाने शुरू कर दिए थे। हम प्रयोग करने के बजाय मैच जीतने पर ध्यान दे रहे हैं।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख