Hanuman Chalisa

दूसरा एकदिवसीय मैच : नागपुर में ऑस्ट्रेलिया से हमेशा जीता है भारत

Updated: सोमवार, 4 मार्च 2019 (19:47 IST)
नागपुर। जामथा का विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब भाग्यशाली रहा है और इन दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर अब तक जो तीन एकदिवसीय मैच खेले गए हैं उन सभी में भारतीय टीम विजयी रही है।
 
भारत ने यहां पहला मैच 28 अक्टूबर 2009 को खेला था जो कि वीसीए स्टेडियम में पहला मैच भी था। भारत ने तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 107 गेंदों पर 124 रन की पारी से यह मैच 99 रन जीता था। 
 
धोनी की पारी से भारत ने सात विकेट पर 354 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर ऑस्ट्रेलिया को 255 रन पर आउट कर दिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैदान पर दूसरा मैच 30 अक्टूबर 2013 को खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 350 रन बनाए लेकिन भारत ने तब भी यह मैच छह विकेट से जीता था। 
 
ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन कप्तान जार्ज बैली (156) और शेन वाटसन (102) ने शतक लगाए थे जिससे उसने विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत ने शिखर धवन (100) और विराट कोहली (नाबाद 115) के सैकड़ों से तीन गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया था। 
 
इसके बाद दोनों टीमों के बीच यहां एक अक्टूबर 2017 को मैच खेला गया जिसमें भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 242 रन ही बना पाई। भारत ने रोहित शर्मा (125) और अंजिक्य रहाणे (61) की पारियों से 42.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर हालांकि विश्व कप में 25 फरवरी 2011 को न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख