Narak Chaturdashi
✕

कप्तानी के भार से मुक्त होने के बाद रूट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हो सकते है: वार्न

Updated: गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 (19:50 IST)
लंदन। महान स्पिनर शेन वार्न का मानना है कि इंग्लैंड को जो रूट की जगह जोस बटलर को कप्तान बनाने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए ताकि रूट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन सके।
 
 
ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने कहा कि रूट कप्तानी की बोझ से मुक्त होकर इस खेल में अपना वैश्विक दबदबा कायम कर सकते है जबकि बटलर ‘बहुत अच्छे’ टेस्ट कप्तान साबित होंगे। वार्न ने इंडियन प्रीमियर लीग में बटलर के साथ मेंटॉर के तौर पर काम किया है और उन्हें लगता है कि लंकाशर के इस खिलाड़ी के पास टेस्ट में नेतृत्व करने की क्षमता है। 
 
वार्न ने कहा, ‘मैंने बटलर के साथ इस साल काम किया है और मुझे लगता है कि वह शानदार कप्तान साबित होगा। मुझे उसके साथ काम करके मजा आया। मुझे लगता है कि मैंने भी उसकी थोड़ी बहुत मदद की है।’ 
 
अपनी आत्मकथा के प्रचार के लिए यहां पहुंचे वार्न ने कहा, ‘वह चाहेंगे कि रूट और अधित शतक बनाए ताकि वह विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की श्रेणी में आ सके। शायद इंग्लैंड को अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का बोझ कम करने के बारे में सोचना चाहिए और उन्हें कप्तानी से मुक्त किया जाना चाहए। बटलर टीम की कमान संभाल सकते है।’ 
 
वार्न ने कहा, ‘रूट अगर अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर देंगे, सिर्फ अपनी बल्लेबाजी और कुछ नहीं तो शायद वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन सकते है। उनमें यह प्रतिभा है।’

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख