Dhanteras
✕

दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने पृथ्वी शॉ का सामना करने के लिए कमर कसी

Updated: गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 (19:45 IST)
हैदराबाद। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोस्टन चेज ने कहा कि वे युवा भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं, जिनकी शानदार पारी ने पहले टेस्ट में उनकी शर्मनाक हार की नींव रखी थी। युवा पृथ्वी ने पदार्पण के दौरान शतक जमाया था और श्रृंखला के शुरुआती मैच में भारत की विशाल जीत में अहम भूमिका अदा की। 


चेज ने दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि पहले टेस्ट में जो कुछ हुआ, हमारे खिलाड़ियों ने उससे काफी कुछ सीखा होगा और मैच के शुरू में हमारे आक्रमण को तहस नहस करने वाले युवा खिलाड़ी के कुछ मजबूत पक्ष के बारे में भी कुछ जान गए होंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि हम पहले मैच में की गलतियों से सबक लेंगे और दूसरे मैच में अच्छा खेल दिखाएगे।’ 
 
चेज ने कहा कि पृथ्वी के लिए कुछ रणनीति बनाई है लेकिन उन्होंने इसके बारे में खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘पहले टेस्ट के बाद हमने लंबी बात की और कुछ योजना बनाई है। हमने चर्चा की कि दूसरे टेस्ट में उसे कुछ अन्य बल्लेबाजों को किस तरह से गेंदबाजी की जाए। मैं निश्चित रूप से इस कांफ्रेंस में इसके बारे में चर्चा नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि अब हमें बेहतर ढंग से पता चल गया है कि हमें उसके खिलाफ क्या करना चाहिए।’
 
दूसरे टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज के लिए सकारात्मक चीज यह भी है कि टीम में सबसे सीनियर तेज गेंदबाज केमार रोच और कप्तान जेसन होल्डर मौजूद होंगे। चेज ने कहा, ‘कप्तान की वापसी हमेशा अच्छी ही होती है। मुझे नहीं पता कि अगले मैच के लिए टीम का स्वरूप क्या होगा। कह नहीं सकता कि कौन खेलेगा लेकिन अच्छा है कि केमार रोच वापस आ गए हैं जो काफी सीनियर खिलाड़ी हैं और उनके आने से टीम में काफी अनुभव आयेगा। इसलिए दोनों की वापसी शानदार है।’

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख