dharma sangrah
✕

शेन वार्न की गेंदबाजों को सलाह, कोहली को स्टंप पर नहीं करे गेंदबाजी

Updated: रविवार, 10 मार्च 2019 (19:54 IST)
नई दिल्ली। दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न ने गेंदबाजों को सलाह दी है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के प्रहार से बचने के लिए उन्हें सीधी गेंद फेंकने की जगह लेग स्टंप या फिर ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करें।
 
वार्न ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' से कहा कि अगर आप विराट कोहली को गेंदबाजी कर रहे हैं तो लेग स्टंप पर गेंदबाजी करें और क्षेत्ररक्षक उधर ही रखें। और अगर आप ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी कर रहे तो क्षेत्ररक्षक भी उसी तरफ रखें। आप उन्हें विकेट के सीधे में गेंदबाजी नहीं कर सकते। वे मैदान के दोनों तरफ शॉट मार सकते हैं।
 
ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व गेंदबाज ने कहा कि मुझे लगता है आपको मैदान के एक हिस्से पर ज्यादा ध्यान देना होगा। किसी भी अच्छे बल्लेबाज को आप मैदान के एक हिस्से का बचाव कर के गेंदबाजी करनी चाहिए। वार्न ने कोहली को हालांकि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तो नहीं माना लेकिन कहा कि उन्होंने एकदिवसीय में किसी को भी ऐसे प्रभुत्व वाला खिलाड़ी नहीं देखा।
 
उन्होंने कहा कि मुझसे यह सवाल बार-बार पूछा जाता है कि क्या विराट एकदिवसीय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं? क्या वे सचिन तेंदुलकर और ब्रॉयन लारा से बेहतर हैं? तो मैं इसके बारे में अभी भी सोच रहा हूं। इसका जवाब तलाश रहा हूं।
 
उन्होंने कहा कि मैं एक बात कह सकता हूं कि मैंने एकदिवसीय क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी को विराट कोहली की तरह दबदबा बनाकर खेलते हुए नहीं देखा है। डॉन ब्रैडमैन सर्वश्रेष्ठ रहे हैं, लेकिन कोहली उनके करीब नहीं पहुंचे हैं। मैंने जितना क्रिकेट देखा है, उसमें विव रिचर्ड्स सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं। जिन खिलाड़ियों के खिलाफ मैंने खेला है उसमें लारा और तेंदुलकर सर्वश्रेष्ठ रहे हैं।
 
कोहली ने 2016 से 59 एकदिवसीय पारियों में 3,985 रन बनाए है जिस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी शानदार रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची एकदिवसीय में एकदिवसीय करियर का 41वां शतक लगया और तेंदुलकर के रिकॉर्ड 49 शतक से 8 शतक पीछे हैं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख