Hanuman Chalisa

शाकिब अल हसन त्रिकोणीय टी20 सीरीज से बाहर

शनिवार, 3 मार्च 2018 (17:56 IST)
ढाका। बांग्‍लादेश के धुरंधर ऑलराउंडर शाकिब अल हसन उंगलियों की चोट के चलते भारत और मेजबान श्रीलंका के साथ मंगलवार से शुरु होने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। शाकिब को श्रीलंका के खिलाफ जनवरी में खेले गए त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में उंगली में चोट लग गई थी।


इसके चलते वह टेस्ट और टी-20 सीरीज से भी बाहर हो गए थे। बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पिछले सप्ताह ही मेहदी हसन मिराज को शाकिब के कवर के तौर पर 16 सदस्‍यीय टीम में शामिल किया था। ऑलराउंडर शाकिब के सीरीज से हटने के बाद अब महमुदूल्लाह त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में बांग्‍लादेश टीम की कप्तानी संभालेंगे।

इस बीच शाकिब ने बैंकॉक में दो आर्थापेडिस्ट से भी सलाह ली है, जिन्होंने उन्हें अभी कुछ दिन और आराम करने की सलाह दी है। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख