Hanuman Chalisa
✕

बांग्लादेश की वेस्टइंडीज पर जीत में चमके शाकिब, श्रृंखला 1-1 से बराबर

Updated: शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (00:36 IST)
ढाका। कप्तान शाकिब अल हसन के ऑलराउंड खेल तथा लिट्टन दास के अर्धशतक की मदद से बांग्लादेश ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां वेस्टइंडीज को 36 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कराई।
 
 
लिट्टन दास (34 गेंदों पर 60 रन) के टी20 में दूसरे अर्धशतक तथा शाकिब (नाबाद 42) और महमुदुल्लाह (नाबाद 43) के बीच पांचवें विकेट के लिए केवल सात ओवर में 89 रन की अटूट साझेदारी से बांग्लादेश ने चार विकेट पर 211 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। 
 
शाकिब ने इसके बाद अपनी स्पिन गेंदबाजी का कमाल दिखाया तथा 21 रन देकर पांच विकेट लिए, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज रावमैन पावेल के 50 रन के बावजूद 19.2 ओवर में 175 रन पर आउट हो गया। कैरेबियाई टीम की तरफ से दूसरा बड़ा स्कोर शाई होप का रहा, जिन्होंने 19 गेंदों में 36 रन बनाए। 
 
शाकिब को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। वेस्टइंडीज ने पहला टी20 मैच 8 विकेट से जीता था। तीसरा और निर्णायक मैच 22 दिसंबर को खेला जाएगा। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख