dharma sangrah
✕

टीम इंडिया की पहली पारी 244 रनों पर सिमटी, 11 रन के भीतर गंवाए आखिरी 4 विकेट

Updated: शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (10:53 IST)
एडीलेड। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय टीम पहली पारी में 244 रन पर आउट हो गई। भारत के आखिरी चार बल्लेबाज कल के स्कोर में 11 रन जोड़कर ही आउट हो गए।
 
भारत ने आज 6 विकेट पर 233 से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम मात्र 244 रनों पर ढेर हो गई। भारत के लिए कप्तान कोहली ने 74, चेतेश्वर पुजारा ने 43 और अजिंक्य रहाणे ने 42 रन बनाए।
 
एक समय टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 186 रन था लेकिन देखते ही देखते भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने सरेंडर कर दिया और आखिरी 7 विकेट मात्र 56 रन जोड़कर पैवेलियन लौट गए।
 
मिशेल स्टार्क ने 53 रन देकर चार और पैट कमिंस ने 48 रन देकर तीन विकेट लिए। भारत के आखिरी चार बल्लेबाज कल के स्कोर में 11 रन जोड़कर ही आउट हो गए।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख