Daily Horoscope
✕

धीमी ओवर गति के लिए पाकिस्तान पर जुर्माना

Updated: सोमवार, 28 मई 2018 (22:16 IST)
लंदन। पाकिस्तान पर इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में जीत के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद पर मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है जबकि बाकी खिलाड़ियों पर 30 प्रतिशत जुर्माना लगा है।
 
अगर सरफराज के कप्तान रहते पाकिस्तान 12 महीने के भीतर ओवर गति से जुड़ा एक और अपराध करता है तो उन्हें निलंबित किया जाएगा। सजा की घोषणा करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कहा कि सरफराज ने दोष स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
 
पाकिस्तान ने रविवार को पहला टेस्ट 9 विकेट से जीतकर 2 टेस्ट की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। आईसीसी मैच रैफरी के एलीट पैनल के जैफ क्रो ने सरफराज और उनकी टीम पर यह जुर्माना लगाया है, क्योंकि पाकिस्तान ने निर्धारित समय में 3 ओवर कम फेंके थे। मैदानी अंपायरों पाल रीफेल और रोड टकर, तीसरे अंपायर ब्रूस आक्सेनफोर्ड और चौथे अंपायर रोब बेली ने ये आरोप लगाए थे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख