sundarkand
✕

ऑस्ट्रेलिया को झटका, हेजलवुड इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

Updated: सोमवार, 28 मई 2018 (22:10 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया को अगले महीने इंग्लैंड में होने वाली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले झटका लगा है, क्योंकि शीर्ष तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पीठ की समस्या के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।
 
 
हेजलवुड वनडे टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। वे पीठ की समस्या के कारण इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के साथ नहीं जा सकेंगे और उनकी जगह अनकैप्ड माइकल नेसेर को रखा गया। इससे पहले मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस भी चोट के कारण बाहर हो गए थे।
 
सीए फिजियोथैरेपिस्ट डेविड बेकले ने बयान में कहा कि जोश को थोड़े समय से रीढ़ की हड्डी में कुछ परेशानी हो रही है। उसने सोमवार को भी स्कैन कराया, हालांकि यह फ्रैक्चर नहीं है लेकिन उसे पीठ के निचले हिस्से में दर्द है। उन्होंने कहा कि इसलिए वे वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड नहीं जाएंगे।
 
इसका मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया एशेज जीतने वाली टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण में मौजूद सभी तीनों गेंदबाजों के बिना इंग्लैंड जाएगी। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर प्रतिबंध के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं, वहीं ऑलराउंडर मिशेल मार्श भी चोटिल हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख