Daily Horoscope
✕

साना मीर ने पाकिस्तान को वनडे में दिलाई अब तक की सबसे बड़ी जीत

Updated: मंगलवार, 7 मई 2019 (01:08 IST)
पोचेफ्सट्रूम। ऑफ स्पिनर साना मीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 11 रन पर 4 विकेट लेकर पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 8 विकेट से जीत दिला दी। पाकिस्तान की गेंद बचने के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है।
 
पाकिस्तान की महिला टीम ने इस तरह दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका की टीम 22.5 ओवर में मात्र 63 रन पर ढेर हो गई। साना मीर ने छह ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट झटके। मिग्नोन डू प्रीज ने 18 और क्लो ट्रायोन ने 21 रन बनाए।
 
पाकिस्तान ने 14.4 ओवर में दो विकेट पर 66 रन बनाकर मैच जीत लिया। जावेरिया खान 47 गेंदों पर सात चौकों की मदद से नाबाद 34 रन की शानदार पारी खेली। सारा खान को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख