Daily Horoscope
✕

सुदर्शन का अर्धशतक,गुजरात ने मुंबई को 197 रन का लक्ष्य दिया

Updated: शनिवार, 29 मार्च 2025 (21:58 IST)
GTvsMIसाई सुदर्शन के अर्धशतक से गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आठ विकेट पर 196 रन बनाए।सुदर्शन ने 41 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों से 63 रन की पारी खेलने के अलावा कप्तान शुभमन गिल (38) के साथ पहले विकेट के लिए 78 तथा जोस बटलर (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी करके टीम के लिए अच्छा मंच तैयार किया।

शीर्ष तीन बल्लेबाजों के अलावा गुजरात के अन्य बल्लेबाजों को हालांकि रन बनाने के लिए जूझना पड़ा और सिर्फ शेरफेन रदरफोर्ड (18) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पंड्या सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 29 रन देकर दो विकेट चटकाए। ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान और सत्यनारायण राजू को एक-एक विकेट मिला।

सुदर्शन और बटलर ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया और 11वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया।
बटलर ने मिशेल सेंटनर की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ तेवर दिखाए और फिर पंड्या पर भी चौका जड़ा।

मुजीब ने बटलर को विकेटकीपर रेयान रिकेल्टन के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा।सुदर्शन ने बटलर की गेंद पर एक रन के साथ 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

सुदर्शन और शेरफेन रदरफोर्ड (18) ने राजू पर छक्के जड़कर रन गति में इजाफा किया। रदरफोर्ड ने बोल्ट पर भी छक्का मारा लेकिन इस तेज गेंदबाज ने इसी ओवर में सुदर्शन को पगबाधा कर दिया।राहुल तेवतिया खाता खोले बिना रन आउट हुए जबकि चाहर ने रदरफोर्ड को सेंटनर के हाथों कैच कराके टीम की 200 रन तक पहुंचने की उम्मीद तोड़ दी।(भाषा)
<>

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख