शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Sachin Tendulkar, Mumbai T20 League, Brand Ambassador
Written By
Last Modified: शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (00:29 IST)

सचिन तेंदुलकर बने मुंबई टी-20 लीग के एम्बेसडर

Sachin Tendulkar
मुंबई। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर अपने शहर मुंबई की टी-20 लीग के ब्रांड एम्बेसडर बन गए हैं। मुंबई टी-20 लीग 11 से 21 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी। प्रोबेबिलिटी स्पोर्ट्स इंडिया प्रा.लि. इस टूर्नामेंट का आयोजन मुंबई क्रिकेट संघ की मंजूरी से और उसके तत्वावधान में कर रहा है।


प्रोबेबिलिटी स्पोर्ट्स इंडिया प्रा.लि. के सीईओ कादर मकानी ने शुक्रवार को सचिन को एम्बेसडर बनाने की घोषणा की। मास्टर ब्लास्टर सचिन ने कहा, मुंबई क्रिकेट संघ के साथ जुड़ना मेरे लिए हमेशा ख़ुशी की बात रही है। मुंबई लीग से न केवल क्रिकेट प्रशंसकों का मनोरंजन होगा, बल्कि इससे मुंबई के उभरते क्रिकेटरों को खुद को साबित करने का एक मंच भी मिलेगा।

लीग में हिस्सा लेने वाली छह टीमें मुंबई नार्थ, मुंबई नार्थ-वेस्ट, मुंबई नार्थ ईस्ट, मुंबई नार्थ-सेंट्रल, मुंबई साउथ-सेंट्रल और मुंबई-साउथ होंगी, जिसके लिए बोलियां आमंत्रित की गई हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
विराट कोहली ने अनुष्का को दिया सफलता का श्रेय, बोले...