dharma sangrah
✕

ऋषभ पंत के मुरीद हुए दिलीप वेंगसरकर

Updated: शुक्रवार, 11 मई 2018 (23:08 IST)
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर युवा ऋषभ पंत की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों में 128 रनों की पारी के दौरान खेले गए अपरंपरागत शॉट्स से हैरान हैं। पंत ने भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुवा भुवनेश्वर कुमार के आखिरी ओवर में कुछ अपारंपरिक शॉट्स लगाए जिसमें थर्डमैन के ऊपर से मारे गए 2 छक्के भी शामिल हैं।
 
 
वेंगसरकर ने कहा कि मैंने उसे (पंत) गुरुवार को देखा। उसने शानदार खेल दिखाया। उसके कुछ नए शॉट्स खेले, जो मैंने पहले कभी नहीं देखे हैं। उसने गुरुवार को बहुत कमाल की बल्लेबाजी की।
 
वेंगसरकर ने पंत की तारीफ करने के साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की भी प्रशंसा करते कहा कि निश्चित तौर पर डीके (कार्तिक) एक और बढ़िया, शानदार खिलाड़ी है। मैं डीके का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख