Daily Horoscope
✕

प्रीति और वीरू की नोकझोंक पर पंजाब ने दी सफाई

Updated: शुक्रवार, 11 मई 2018 (22:53 IST)
इंदौर। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 15 रन से मिली हार को लेकर किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन प्री​ति जिंटा और टीम के मेंटर वीरेंद्र सहवाग के बीच कथित कहासुनी की खबरों का फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को खंडन किया।
 
 
मीडिया के एक तबके में सामने आई खबरों में दावा किया गया है कि 8 मई को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के 158 रन के स्कोर का पीछा करने में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजों की नाकामी के बाद प्री​ति और सहवाग के बीच कथित तौर पर कहासुनी हुई। खबरों में यह दावा भी किया गया है कि सहवाग अपने काम में प्री​ति की कथित दखलंदाजी से इस कदर नाराज चल रहे हैं कि वे आने वाले दिनों में टीम छोड़ने का फैसला भी कर सकते हैं।
 
किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से जारी बयान में इन खबरों को कपोल-कल्पित बताते हुए कहा गया कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि प्रबंधन प्रक्रिया के तहत हम (और अन्य फ्रेंचाइजी) मैदान पर और इसके बाहर अपनी टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करते हैं। यह समीक्षा औपचारिक और अनौपचारिक दोनों ही तरीकों से की जाती है। इससे हमें मैचों के नतीजों के विश्लेषण के साथ अपने प्रदर्शन में सुधार में मदद मिलती है।
 
बयान में कहा गया है कि किंग्स इलेवन पंजाब की संस्कृति ऐसी है जिसमें टीम के भीतर हर स्तर के लोग पूरी स्पष्टवादिता के साथ खुलकर बहस करते हैं। इसके पीछे हम सबका साझा मकसद यही है कि हमारे प्रदर्शन में लगातार सुधार हो।
 
इस बीच, किंग्स इलेवन पंजाब की सहमालकिन प्रीति ने सहवाग के साथ उनकी कथित कहासुनी की खबरों को ट्विटर पर व्यक्तिगत तौर पर खारिज किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री ने फेक न्यूज के हैशटैग के साथ किए गए ट्वीट में कहा कि सहवाग के साथ उनकी बातचीत को बेवजह तूल दिया जा रहा है। किंग्स इलेवन पंजाब को अपना अगला मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शनिवार, 12 मई को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेलना है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख